दो बाइक के टकराने से देव कुमार मल्होत्रा की मौत तथा एक अज्ञात व्यक्ति घायल।

राजिम :- राजिम से पोखरा मार्ग पर सोमवार के रात्रि 8:30 बजे अपने बाइक पल्सर से परसदा जोशी के देवकुमार मल्होत्रा उम्र 55 वर्ष राजिम से अपने घर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक इसी दरमियान कुम्ही मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति राजिम की ओर जा रहे थे। दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे परसदा जोशी के देव कुमार मल्होत्रा की मौके पर ही मौत हो गई तथा अज्ञात व्यक्ति घायल है।