अवैध शराब की बिक्री जोरों पर, जनता हो रहे परेशान।

प्रमोद दुबे 

बसना – बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। बता दें कि बसना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गांव मे अवैध महुआ शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। शासन प्रशासन के द्वारा अवैध शराब बिक्री को रोकने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। बसना थाना क्षेत्र के चिमरकेल, विरसिंगपाली, अखराभ ांठा, रसोड़ा, खेमडा, बिछिया, साल्हेझरिया कुरचुण्डी, परसकोल, मेदिनीपुर, इंदरपुर बेल्डीह पठार, तोषगांव के अलावा अन्य ग्रामो मो मेअवैध शराब की बिक्री धडल्ले से जारी है। अवैध शराब की बिक्री से गांव गांव में अशांति का माहौल है। आये दिन मारपीट चोरी की वारदातें आम हो गयी है। बसना विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम चनाट, रामभांठा, लिमदरहा, रंगमटिया, भस्करापाली, डोंगरीपाली, बिरईन डबरी, सनबाहली के अलावा भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अधिकांश गांवों में महुआ शराब बेचा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बसना शहर के जगदीशपुर रोड, पदमपुर रोड मे तालाब के आस पास, प्रायः अधिकांश वार्डों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। सरस्वती शिशु मंदिर मंदिर के पास रानी दुर्गावती वार्ड (फोकटपारा) वार्ड नंबर 11 तालाब के किनारे एक व्यक्ति च्वाईस सेंटर, किराना दुकान के आड़ पर अवैध शराब बिक्री खुले आम कर रहा है। एक तरफ सरस्वती शिशु मंदिर, दूसरी तरफ कबीर चबुतरा, तीसरी ओर नव निर्मित महादेव मंदिर और बीच में अवैध शराब बिक्री का अड्डा खुले आम चल रहा है। शासन प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद अनजान बनी हुई है। शासन प्रशासन के अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा मे सोये हुए हैं। बसना थाना व भंवरपुर चौकी अंतर्गत ऐसे सैकड़ों, महुआ शराब बनाकर बेचने वाले कोचिये होंगे। आखिर शासन प्रशासन के अधिकारियों को खबर होने के बावजूद कार्रवाई किये जाने मे दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।