एजुकेशन सिस्टम पर बीजेपी का कब्जा – रश्मि।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद –  कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि NEET का पेपर लीक हुआ है. एजुकेशन सिस्टम पर बीजेपी का कब्जा है. मेहनती छात्रों के साथ धोखा हुआ है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. देश की युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है.पीएम मोदी इस लीक को रोक नहीं पाए. एक परीक्षा में गड़बड़ियों के बाद आप रद्द कर चुके हैं, पता नहीं दूसरे को रद्द किया जाएगा या नहीं. लेकिन कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है और इसके लिए किनी न किसी को तो पकड़ा जाना चाहिए.” NEET एग्जाम के बाद अब NET परीक्षा में भी धांधली की खबर सामने आ गई है. परीक्षा होने के एक दिन बार NET की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है.नुकसान छात्रों का हो रहा है. मध्य प्रदेश में व्यापम हुआ और व्यापम को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रही है. छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है. पेपर लीक का कारण है कि सारे वाइस चांसलर एजुकेशन सिस्टम को भाजपा के लोगों ने और उनके पेरेंट्स आर्गेनाइजेशन ने कैप्चर कर रखा है.उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए. डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है.केंद्र की मोदी सरकार छात्रों के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।इसको लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।