सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ/एमसीबी – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, युवा साइंटिस्ट एवं हर्बल उत्पाद एवं हरिद्वार उत्तराखंड में विश्व की विशिष्ट परियोजना एन आर एल एम में कार्यरत शानू दिवाकर को स्व.संजय पोद्दार स्मृति योग सम्मान प्रदान किया गया।नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 7 के पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार से यह योग सम्मान शानू दिवाकर के परिजनों ने प्राप्त किया, इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष दिनेश्वर मिश्रा, व्यवस्थापक महेंद्र जैन, पतंजलि योगपीठ के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, प्राचार्य दिनेश मिश्रा, तेजस्विनी शाखा की पदाधिकारी रुपा पोद्दार, शिक्षिका नीलिमा श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति के योग साधक पंचकर्म चिकित्सक प्रिया विश्वकर्मा, पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी श्रीमती बलबीर कौर आदि उपस्थित रहे।वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय द्वारा स्थापित स्वर्गीय संजय पोद्दार स्मृति योग सम्मान, योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।वर्ष 2024 के लिए वार्ड नं 10 मनेंद्रगढ़ निवासी युवा वैज्ञानिक शानू दिवाकर को पतंजलि भरवा एग्री साइंस एवं पेस्टिसाइड रेसिड्यू मैपिंग मशीन के माध्यम से विशिष्ट हर्बल उत्पाद एवं योग को वैश्विक स्तर पर पहुंचने के चयन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्व.संजय पोद्दार स्मृति योग सम्मान से सम्मानित हुई शानू दिवाकर।
