राजिम – ग्राम पितईबंद में विश्व योग दिवस के अवसर पर शासन के आदेशानुसार योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि,शिक्षक ,बच्चे सहित लगभग पचास की संख्या में ग्रामवासी भाग लिए।योगाचार्य के रूप में संतोष कुमार साहू संकुल समन्वयक एवं अराधना नाग उपस्थित रहे।योग का शुभारंभ सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु भजन एवं प्रार्थना से किया गया।संतोष साहू ने कहा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।प्रधान पाठक सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए साथ ही बताया कि मैं स्वयं अस्थमा से परेशान था जैसे ही योग करना प्रारंभ किया पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया।

प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती आशा ध्रुव ने जल्दी सोने एवं सुबह जल्दी उठने एवं अपने कार्यों को समय पर करते हुए योग के लिए भी समय निकालने की बात कही।ग्राम पंचायत पितईबंद के युवा सरपंच पुनारद बंजारे ने कहा कि प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों ने योग के महत्व को जानते थे साथ ही बड़े से बड़े असाध्य रोगों को योग एवं जड़ी बूटियों से ठीक करते थे।आगे कहा कि मैं भी रोज योग करता हूं ताकि शरीर स्वस्थ व निरोग रहे।आभार प्रदर्शन करते हुए विजय महोबिया शिक्षक ने कहा योग के साथ साथ हमे अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।आप लोग पधारे उसके लिए शाला परिवार की ओर से सादर आभार ।आज के कार्यक्रम में चोवा राम बंजारे सेवानिवृत्त शिक्षक,ओमप्रकाश डहरिया सचिव,शिक्षक सुनील कौशिक,चंद्रप्रभा सोनवानी, भारती साहू,दुर्गा बघेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,गैंदी भारती सहायिका हिमेश यदु सहित ग्रामवासी एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे।
