डबल मर्डर ब्रेकिंग: अंततः पकड़ा गया पिता,दादी के हत्यारा,, बेटे ने पिता और दादी पर अंधाधुंध बरसाये डंडे… कलयुगी बेटे ने की दोनों की हत्या… हत्या कर साड़ी पहनकर महिला के वेश में भागा… फिर जो हुआ… दोहरे हत्याकांड का आरोपी बेटा गिरफ्तार… हत्या का कारण जान उड़ जाएंगे होश….

डबल मर्डर ब्रेकिंग: अंततः पकड़ा गया पिता,दादी के हत्यारा,, बेटे ने पिता और दादी पर अंधाधुंध बरसाये डंडे… कलयुगी बेटे ने की दोनों की हत्या… हत्या कर साड़ी पहनकर महिला के वेश में भागा… फिर जो हुआ… दोहरे हत्याकांड का आरोपी बेटा गिरफ्तार… हत्या का कारण जान उड़ जाएंगे होश….

राजिम। थाना मगरलोड चौकी बड़ी करेली के ग्राम चंदना में कलयुगी पुत्र ने लकड़ी से संघातिक वार कर अपने पिता एवं दादी की हत्या की थी। मामूली बात पर अपने पिता एवं दादी पर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी। काफी मशक्कत से अभनपुर थाना क्षेत्र के सातपारा से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना घटित करने के बाद आरोपी तुरंत साड़ी पहनकर महिला के वेश में भागा था।

जानकारी के मुताबिक ग्राम चंदना में मंगलवार की रात्रि 11.30 बजे कलयुगी पुत्र महेश कुमार वर्मा ने अपने घर में पानी पीने के लिए दरवाजा खोलने के लिए बोला, उसकी मां को दरवाजा खोलने में देरी होने की मामूली बात पर अपने पिता, दादी एवं मां से विवाद झगड़ा करने लगा।

आवेश में आकर वहीं पड़े लकड़ी के खूंट एवं बट्टा से उनके सिर में प्राणघातक वार कर दिया, जिससे उसकी दादी त्रिवेणी बाई वर्मा एवं पिता पन्ना लाल वर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसके बाद अपनी माँ पर भी हमला कर दिया तब उन्होंने अपनी प्राण बचाने पड़ोस में शरण लिया। उक्त रिपोर्ट पर चौकी करेली बड़ी थाना मगरलोड में आरोपी महेश कुमार वर्मा के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त लकड़ी के खूंट, बक्ता एवं अन्य भौतिक साक्ष्य को एकत्रित करते हुए शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पीएम हेतु रवाना किया गया। प्रारंभिक विवेचना में ज्ञात हुआ कि आरोपी घटना घटित करने के बाद तत्काल साड़ी पहनकर भाग गया, जिसकी पतासाजी हेतु डॉग स्क्वाड की मदद ली गई।

थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक प्रणाली वैद्य के नेतृत्व में थाना मगरलोड एवं चौकी करेली बड़ी से संयुक्त टीम गठित कर आस-पास के गांव में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी महेश कुमार वर्मा भागने के लिए जिस रास्ते का उपयोग किया, उसे डॉग के द्वारा पहचान करते हुए भागने के रास्ते में गांव के बाहर के खेत से आरोपी द्वारा छोड़े गए साड़ी को बरामद किया गया।