नगर के लोगो को लॉक डाउन का पालन करवाने पुलिस प्रशासन व नगरीय प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च ।

बचेली – लौह नगरी में लॉक डाउन के पहले दिन बुधवार को पुलिस प्रशासन और नगरीय प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला ।वही पूरे नगर में फ्लैग मार्च कर कोरोना संक्रमण से बचाव और नियमों का पालन करने के लिए लोगों से अपील की। बता दे कि बचेली व किरंदुल में 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग और नगरीय प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा वही बेवजह घूमने वालो के ऊपर चलानी कार्यवाही भी की गई । प्रशासन द्वारा पूरे नगर में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश की जा रही है. जजसमे बुधवार को फ्लैग मार्च एनएमडीसी मुख्य द्वार से होते हुए पुराना मार्केट, लेबर हार्ट से राजीव गांधी चौक मुख्य बाजार से गुजरते हुए हनुमान मंदिर चौक पर समाप्त हुआ ।. इस फ्लैग मार्च में एसडीएम प्रकाश कुमार भारद्वाज, अपर कलेक्टर, एसडीओपी देवांश सिंह राठौड़, थाना प्रभारी अमीत पटले ,तहसीलदार, नगर पालिका सीएमओ आई एल पटेल , पुलिस जवान, आरपीएफ कमांडो और महिला पुलिस के साथ पालिका के कर्मचारी भी शामिल हुए ।
