प्रमोद दुबे
महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आगामी वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी उम्मीदवार की घोषणा से देश के महिलाओं में हर्ष की लहर है। उनकी उम्मीदवार बनने से आशा है, संसद से लेकर सड़क तक नारी शक्ति में और मजबूती आएगी। श्रीमती महिलांग ने कहा है कि उक्त उम्मीदवारी घोषणा से नारी शक्ति में बढ़ोतरी के साथ सदन में महिला प्रतिनिधित्व में वृद्धि होगी व देश के महिलाओं की समस्याओं को सदन में मजबूती से रखकर निराकरण का सार्थक प्रयास करेगी। श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि बीते लोकसभा के चुनाव में जिस तरह उत्तरप्रदेश सहित संपूर्ण देश में लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारों के साथ कांग्रेस सहित समस्त सहयोगी दलों को प्रियंका गांधी की सक्रियता व अथक मेहनत से सफलता अर्जित हुई है, यह प्रमाण दर्शाता है कि वो देश के जनमानस की नजर में श्रीमती गांधी लोकप्रिय व संघर्षशील महिला है।
