महासमुंद – पिछले 31 मई को लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ; ई पीडब्लूडी श्री चन्द्राकार रिटायर हुए हैं, तब से आज तक ईई का पद रिक्त है, जबकि होना यह था कि श्री चन्द्राकार के रिटायर्ड होते ही कोई दुसरा ईई या प्रभारी ईई श्री चन्द्राकार की जगह चार्ज ले लेते परंतु विभाग के बड़े अधिकारियों एवं शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते आज तक महासमुंद लोकनिर्माण विभाग में ईई विहीन है। जिससे पीडब्लूडी रुपी विकास की गाड़ी इंजन के अभाव में थम सी गई है। ठेकेदारों के पेमेंट से लेकर सभी विभागीय फाइल पेन्डिग पड़ी है जिसका प्रभाव विकास कार्यों पर पड़ रहा है। लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। ठेकेदार यूनियन के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ईई के न होने से जिले के ठेकेदारों के पेमेंट से लेकर अन्य महत्वपूर्ण फाइलें पेन्डिगं है। जिससे ठेकेदारों को कार्य करने में परेशानी हो रही है। ज्यादा दिनों तक अगर यही स्थिति रही तो ठेकेदारों को कार्य बंद करने मजबूर होना पड़ सकता है। श्री ठाकुर ने शासन प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर कार्यपालन अभियंता या प्रभारी कार्यपालन अभियंता नियुक्त करने की मांग की है। ठेकेदार यूनियन के प्रदेश रामस्नेही उपाध्यक्ष जायसवाल, जिला सचिव राजेश जैन, वली मोहम्मद रजवानी, ईश्वर सिन्हा, प्रकाश जैन आदि ठेकेदारों ने कहा कि इसके पहले ऐसी स्थिति नहीं आयी थी कि विभाग में ईई या प्रभारी ईई न हो, ऐसा पहली बार हो रहा है, जिससे ठेकेदारों के साथ साथ विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी असहज महसूस कर रहे हैं।
