सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ/एमसीबी – जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7:15 से सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित सामूहिक योग शिविर का संचालन वरिष्ठ योगाचार्य द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा संस्थान के दिनेश्वर मिश्रा, महेंद्र जैन, वार्ड पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार,, पंच कर्म चिकित्सक प्रिया विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ संदीप चंदेल, पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी, नगर पालिका क्षेत्र के योग साधक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा संस्थान के आचार्य गण एवं आम योग साधक योग शिविर में सम्मिलित होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिपेक्ष में आयोजित योग शिविर का संचालन पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योगाचार्य सतीश उपाध्याय के द्वारा किया जाएगा। शिविर में सहज एवं सरल आसनों में ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटी संचालन, घुटना संचालन, खड़े होकर किए जाने वाले आसन, बैठकर किए जाने वाले आसन, उदर के बल लेट के किए जाने वाले आसन, पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया जाएगा। प्राणायाम में कपालभाति ,अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी के पश्चात संकल्प एवं शांति पाठ का आयोजन किया जाएगा। आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों एवं वक्ताओं के द्वारा योग के महत्व एवं दैनिक दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम की आवश्यकता पर विशेष चर्चा की जाएगी।
