तेज हवा तूफान से शिकारिटोला- धुरवाटोला सड़क पर गिरा बबुल का पेड़, यातायात में बाधा।

मुख्य मार्ग में झूल रहे पेड़ो से दुर्घटना की बनी आशंका।

दल्लीराजहरा – तुफानी हवाओं के चलते डौन्डी ब्लॉक के शिकारिटोला एवम धुरवाटोला मार्ग पर एक विशालकाय बबूल का पेड सड़क पर गिरने से यातायात में बाधा निर्माण हो रही है। यह राज्यमार्ग होने के चलते इस मार्ग से नितदिन भारी यातायात रहती है। लेकिन सड़क पर बबुल पेड गिरने से वाहनों को आवागमन करने में बाधा निर्माण हो रही है। शिकारिटोला एवम धुरवाटोला क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से तुफानी हवाओं के साथ बारिश हुई थी। तुफानी हवाओं के चलते अनेक पेड गिरने की घटनाएं हुई। इस दौरान शिकारिटोला एवम धुरवाटोला इस राज्यमार्ग पर कुसुमकसा से करीब 3 किमी दूरी पर एक विशालकाय बबूल का पेड सड़क पर गिर गया। जिससे यातायात करनेवाले नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग यह राज्यमार्ग होने के कारण इस मार्ग पर हमेशा हल्के तथा भारी वाहनों का आवागमन रहता है।जिससे कभी भी इस मार्ग पर दूर्घटना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. वहीं पेड के आसपास पास ही गड्ढे सड़क पर निर्माण होने से दूर्घटना की संभावना जताई जा रहा है। जिससे संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देकर तत्काल बबूल पेड को हटाने का प्रबंध करने की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा हो रही है।

सड़क किनारे झूलते पेड़ बन सकते हैं दुर्घटना का सबब

स्टेट हाइवे 930 एवम राजनांदगांव राज्य मार्ग में सैकड़ो पेड़ ऐसे स्थिति में आ चुके जो कि तेज आंधी तूफान के चलने पर कभी भी अपनी शाखाओं से अलग होकर जमीन पर गिर सकते है तथा सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण बन सकते है। ज्ञात हो कि मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया था कि मानसून 14 से 17 जून तक क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगा। जिसके बाद तेज हवा एवम बारिश होने की आशंका जताई गई है। परन्तु क्षेत्र के प्रशाशनिक अधिकारियों एवम पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा सड़क किनारे झूल रहे पेड़ो की शाखाओं की कटाई पर जोर नही दिया है। जो कि किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रित करता नजर आ रहा है।क्षेत्र के पटवारी एवम पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित कर बबूल के पेड़ को हटाने का कहा जायेगा। एवम सड़क किनारे झूल रहे पेड़ो की शाखाओं को काटने के लिए आदेश दिया जाएगा।

( सोनकर एसडीएम डौन्डी )