भागवत सिन्हा
पाण्डुका – इन दिनों अंचल में पड़ रही भीषण गर्मी और बिजली की अघोषित कटौती लोगों के. लिए परेशानी का कारण बन गई है। जहां एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं दूसरी और गर्मियां आते ही बिजली कटौती की समस्या का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से अंचल में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। कभी सुबह, कभी दोपहर तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं होने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। गर्मी के अघोषित बिजली कटौती से लोग हो रहे हैं परेशान कभी विद्युत कार्य में मरम्मत तो कभी मौसम केबिगड़े हुए मिजाज आंधी व पानी इन सब केचलते लगातार हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। कभी विद्युत कार्य में मरम्मत तो कभी मौसम के बिगड़े हुए मिजाज आंधी व पानी इन सब के चलते लगातार हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीण अंचलों में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, विभाग द्वारा भी विद्युत आपूर्ति में बाधा की सूचना भी उपभोक्ताओं को नहीं दी जा रही है, जिसकेचलते लोगों को इस बात की जानकारी भी नहीं होती कि विभाग आखिर बिजली कब और क्यों बंद करना चाह रही है।नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता भीषण गर्मी के बीच इन दिनों स्थानीय विद्युत विभाग की मनमानी व उदासीनता से परेशान हैं। आंधी-तूफान के बजाए जरा सी हवा चलने में ही बिजली घंटों गुल होकर आमलोगों को सता रही है। वहीं, विद्युत विभाग केअधिकारी व कर्मचारी बिना सूचना केघंटों बिजली सप्लाई बंद कर देते है, तो कभी हवा की आहट पर ही सिस्टम में खराबी बताकर सप्लाई ठप्प कर देते हैं,जिससे आम लोगों को गर्मी व पसीने से तरबतर होकर रहना पड़ता है। इन सबमें सबसे ज्यादा लोगों को रात व दोपहर में विद्युत सेवा प्रभावित होने से काफी परेशानी होती है, क्योंकि तपती गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं चल पाते तो कभी कई उपकरण खराब हो जाते है, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रात मे घंटो देर तक होती है लाइट बंद
भीषण गर्मी के चपेट में है. चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी से लोग पहले ही परेशान हैं, ऊपर से दिन तो दिन रात के पावर कट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. स्थिति इतनी खराब हो चली है कि लोग रात-रात भर बिजली कट के कारण सो नहीं पा रहे हैं. कहीं पूरी रात बिजली नहीं तो कहीं-कहीं लगातार अंतराल में किसी न किसी कारण से पावर कट से परेशान हैं. लोग बिजली के कारण चैन से सो भी नहीं सक रहे हैं!
