*नाबालिक युवती को करता था गलत इशारे युवती के रिपोर्ट पर मजनू युवक पहुचा सलाखों के पीछे*
*संवाददाता अनीश सोलंकी*
मैनपुर:- नाबालिक युवती को गलत इशारे करना एक युवक को महंगा पड़ गया युवती द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मनचले युवक को गिरफ्तार कर भेज दिया सलाखों के पीछे घटना 14/04/2021का बताया जा रहा। मामला थाना मैनपुर का है मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र धवलपुर निवासी कुलेश्वर बारले उम्र 20 वर्ष द्वारा ग्राम की ही एक नाबालिक लड़की जो 12/04/2021 को रात 09:00 बजे अपने घर के बाहर बैठी हुई थी तभी कुलेश्वर बारले द्वारा युवती के हाथ पकड़ कर खिंचकर जबरदस्ती चुम्मा लेने का प्रयास किया लड़की द्वारा उसका विरोध करते हुए चिल्लाने पर लड़की की दादी के बाहर आते ही युवक भाग खड़ा हुआ जिसकी रिपोर्ट युवती के साथ परिवार वाले 14/04/2021 को मैनपुर थाना पहुचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई जिसपर मैनपुर थाना प्रभारी द्वारा मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज युवक को धवलपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया पुलिस ने आरोपी युवक के विरुध्द अप क्रमांक 37/21 धारा 354 भादवि एवं 8 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को 15 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी युवती को अश्लील इशारे करता था लेकिन परिवार वालो ने लाज लज्जा के कारण युवक को समझाइस देकर छोड़ दिया था लेकिन युवक द्वारा इस बार हद पार कर दिया जिसके के कारण पीड़ित पक्ष द्वारा मैनपुर थाने पहुच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।जिसपर मैनपुर पुलिस द्वारा मामले पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मजनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
