शिशु मंदिर नवापारा में प्रशिक्षण वर्ग में शारिरिक अभ्यास करते प्रशिक्षार्थी।

नवापारा राजिम – सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में सात दिवसीय आचार्य संकल्पना प्रशिक्षण वर्ग 2024 में प्रशिक्षार्थियों को विद्या भारती के पांच मूलभूत विषय के तहत प्रमुख रूप से नियमित शारिरिक शिक्षा दी जा रहीं जिससे विद्यार्थियो को पढ़ाई से साथ ही उन्हें मानसिक रूप से नई ऊर्जा उत्साह और स्वस्थ जीवन शैली के लिए तैयार किया जा सके। प्रशिक्षक नामदास लहरे प्रधानाचार्य राजिम ने बताया की शारीरिक शिक्षा का उद्वेश्य एक बलवान अच्छे खिलाड़ी साहसी निडर और सक्रिय बालक बालिका का निर्माण करना हैं जो कर्मठ होकर देश और धर्म की रक्षा कर सकें ।विद्या भारती के सभी विद्यालयों में छात्रों के शारीरिक विकास के लिए प्रयास एवं व्यवस्था की जाती है। इसी अवधारणा के तहत विशेषज्ञों ने कक्षा के अनुरूप शारीरिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बनाया है। शारीरिक शिक्षा का विशेष प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमे प्रशिक्षित होकर नए शिक्षको को हम शिक्षित करते हैं।इससे शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

इस वर्ग में प्रशिक्षार्थियों को नियमित एक घंटा शारिरिक गतिविधी का अभ्यास करवाया जा रहा है जिसमे समता व्यायाम योग और खेल सम्मिलित है प्रशिक्षक नामदास लहरे राजिम,मनोज साहू महासमुंद, अश्वनी निषाद खरोरा ,रूपेश साहू कसेकेरा, उत्तम साहू राजिम, के मार्गदर्शन में शारिरिक क्रिया सफलता पूर्वक संचालित हो रहीं हैं।

रायपुर विभाग समन्वयक रामकुमार वर्मा ,मानिक लाल साहू राजिम विभाग समन्वयक प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख के दिशा निर्देशन में आठ जून से प्रारंभ यह वर्ग पंद्रह जून शाम तक चलेगी,जिसमें विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न नवाचारी प्रयोग शामिल हैं वंदना,संवाद सत्र,शिक्षण सत्र नई शिक्षा नीति भारत माता की आरती,सभी के लिए समय सारणी निर्धारित हैं।

श्री राम जानकी शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर प्रशिक्षण वर्ग की संपूर्ण चिंतन कर प्रशिक्षार्थियों को पूर्ण सुविधा देने के लिए प्रयासरत हैं जिससे उन्हे किसी प्रकार समस्याओं का सामना न करना पड़े।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रमुख नरेश यादव वाल्मिकी धीवर,दीपक देवांगन सरोज कंसारी, संजय सोनी, तामेश्वर साहू रेणु कुमार निर्मलकर नंद कुमार साहू,नारायण पटेल अन्य कर्मचारी हेमनाथ साहू लव कुमार पटेल, जानकी बांसवर, आशा निर्मलकर प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।