नवापारा राजिम :- नगर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय मे एन . सी . सी . आर्मी के कैडेट्स द्वारा दिनांक 08/06/24 को विश्व महासागर दिवस मनाया गया जिसमे महाविद्यालय के NCC अधिकारी कैप्टन विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया जिसमें अधिक से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने की पूर्ण कोशिश की।

सर्वप्रथम कैडेट्स ने नगर के प्रयाग राज राजिम के नदी किनारे साफ सफाई की व लोगो के बीच जल की सफाई सुरक्षा व स्वछता के मुहिम छेड़े। जिसमें सीनियर कैडेट्स नितिन साहू, देविका साहू,क्षितिज दुबे एवं सहयोगी कैडेट्स नीलम साहू , हिमांशी वंजारी, वीणा देवांगन, चाँदनी यादव, वैशाली साहू ,टिया निषाद हेमेंद्र साहू, तेजेंद्र ,सनत साहू, कुलदीप सिन्हा उपस्थित थे जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य dr.शोभा गौरी एवं महाविद्यालय के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल जी ने भुरी- भुरी प्रशंसा की।
