पखांजुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती ।

 

पखांजुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती ।

पखांजूर–बिप्लब कुण्डू

पखांजुर आज 14 अप्रैल को सामाजिक समरसता एवं समानता का मूलमंत्र देने वाले विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ‘भारत’ के संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पखांजुर के कार्यकर्ताओं ने पखांजुर नया बाजार स्थित बाबासाहेब डॉ.भीमराव आबेंडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रीफल से पूजा-अर्चना कर उनका जन्म जयंती मनाया गया । इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने covid-19 का नियम पालन करते हुए उचित सोशल डिस्टेंस बनाकर एवं मास्क पहने हुए थे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशीम राय , मंडल महामंत्री राजेश नायर , मंडल कोषाध्यक्ष नारायण साहा, पार्षद बाबलु सरकार , युवा मोर्चा से शंकर सरकार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।