क्षेत्र में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत : योगेश्वर।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से रूपकुमारी चौधरी के सांसद चुने जाने पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जनता और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पहली महिला सांसद चुने जाने का इतिहास रूपकुमारी चौधरी ने रचा है। भाजपा की क्षेत्र में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। सिन्हा ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से रूपकुमारी चौधरी की जीत छत्तीसगढ़ की साय सरकार के सुशासन की जीत है। मोदी की गारंटी की जीत है। महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र से 21 हजार 755 मतों की शानदार बढ़त हासिल कर भाजपा ने क्षेत्र में अपने बढ़ते जनाधार का प्रमाण दिया है। क्षेत्र की जागरूक जनता विकास का पक्षधर है। इस जनमत से यह साबित हो गया है कि जात-पात की राजनीति अब नहीं चलने वाली है। चाहे विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव परिणाम, जनता ने राष्ट्रहित, विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है। जात-पात में भेदभाव करने वाले और पक्षपातपूर्ण राजनीति करने वालों को जनता ने दरकिनार करते हुए बता दिया है कि जनहित के सरोकार ही सर्वोपरि है।