डॉ रीना ने 3 दिन नि:शुल्क सेवा दी।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – पीड़ित मानवता की सेवा एवं समर्पण के लिए पतंजलि योग समिति जिला इकाई द्वारा बिलासपुर की सुप्रसिद्ध एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट डॉ. रीना मलिक का शाल श्रीफल एवं आम्रफल भेंटकर सम्मान किया गया।डॉ. रीना मलिक ने मानवता का परिचय देते हुए पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित एक्यूप्रेशर एवं एक्यूथेरेपी कैंप में मरीजों एवं योग साधकों का तीन दिन नि:शुल्क उपचार किया । एक्यूप्रेशर ट्रीटमेंट के बाद राम सेवक विश्वकर्मा ,परमानंद सिंह, नवल किशोर तिवारी,पिंकी सलूजा, प्रतिभा सोलोमन, मीनू सिंह,रूपा अग्रवाल का कैंप में एक्यूप्रेशर रिंग, मेथी दाना, मटर दाना एवं एक्यूप्रेशर उपकरणों के माध्यम से उपचार किया गया।
समापन के अवसर पर डॉ. संदीप चंदेल, ठाकुर प्रसाद केसरी, श्वेता पोद्दार ,रमा अग्रवाल ,कनुप्रिया अग्रवाल ,अर्चना आदि उपस्थित रहे।डॉक्टर मलिक का आभार प्रदर्शन बलवीर कौर एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया। सम्मानित डॉ. रीना मलिक ने बताया कि योग एवं प्राणायाम के साथ एक एक्यूप्रेशर पॉइंट में निश्चित दबाव देने पर इसका विशेष लाभ मिलता है। डॉ. मलिक ने पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि वे जब भी आमंत्रित करेंगे मैं मरीजों के लिए अपनी सेवा देने के लिए तत्पर रहूंगी।
