प्रमोद दुबे
महासमुंद – लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी की जीत पर नगर पालिका वार्ड 26 के पार्षद मनीष शर्मा ने कहा है कि यह जीत मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद है। यह जीत प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार के 3 महीने के जनहित के कार्यों पर मुहर है। लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में अथक प्रयास कर पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने में बहुत परिश्रम किया, जिससे महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को स्वीकार कर भारतीय जनता पार्टी महासमुंद की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को विजयी बनाने आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब विकास का नया इतिहास रचेगा। सुशासन का संकल्प पूरा करने अटल पथ पर अग्रसर रहेंगे।
