शराब का अवैध परिवहन करते एक नाबालिग समेत तीन पकड़ाए।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – कोतवाली पुलिस ने ग्राम मचेवा स्थित गर्ल्स कॉलेज के पास एक नाबालिग समेत तीन को शराब का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है। आरोपियों से साढ़े 12 हजार रुपए की शराब जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम मचेवा की ओर रवाना हुई। इस दौरान बाइक प्लेटिना क्र सीजी 06 जीएक्स 9445 में सवार तीन को मचेवा बस्ती मार्ग में कर्मा गल्र्स कॉलेज के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी छिपियापारा वार्ड 9 महासमुंद निवासी सूरज नायक (19), मचेवा निवासी भूपेंद्र माकंडे (20) एवं एक नाबालिग के कब्जे से 139 पौवा देशी प्लेन शराब, नकदी 19500 रुपए व एक पुरानी प्लेटिना बाइक जब्त किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।