विश्व पर्यावरण दिवस पर सरपंच भामिनी ने किया पौधारोपण।

प्रमोद दुबे 

बेलसोंडा – ग्राम पंचायत बेलसोंडा सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर का पर्यावरण के प्रति लगाव एवं जागरुकता के चलते बेलसोंडा के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। सरपंच भामिनी क्षेत्र की प्रथम महिला सरपंच है, जिन्होंने गांव के चहुमुखी विकास के साथ साथ पर्यावरण संतुलन तथा जैव विविधता के संरक्षण तथा संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने पंचगण त्रिवेणी चंद्राकर, हेमा साहू, सरस्वती, प्रकाश साहू तथा विवेकानद संस्थान के शत्रुघ्न साहू, उदेराम साहू, तेजराम धीवर, यज्ञ देवांगन, लीलाधर धीवर,गनेश्वर साहू, ग्रामीणों प्रेमलाल चंद्राकर, तेजेश्वर चंद्राकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, छोटूधीवर तथा बच्चों रमेश साहू, भावना सेन, लक्ष्य चंद्राकर, नेहा साहू, लवली धीवर, नूतन साहू, चंदन साहू, आहुति देवांगन को साथ लेकर अमृत सरोवर मंडल तालाब तथा अन्य तालाबों में पौधारोपण किया।