खबर का असर) लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से मिली निजात,लोगो ने गौरव मिश्रा को दिया धन्यवाद

खबर का असर)
लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से मिली निजात,लोगो ने गौरव मिश्रा को दिया धन्यवाद
पाण्डुका:- विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में विद्युत विभाग के द्वारा अघोषित रूप से बिजली कटौती चल रही थी,साथ ही लो-वोल्टेज ने तो लोगो का जीना हराम कर रखा था,बार बार विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या जस के तस बनी हुई थी, उक्त आशय की जानकारी जब जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा को हुई तो उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल बात की और समस्या के समाधान नही होने पर आम लोगो के साथ कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी थी,जिसका समाचार ख़बरगंगा ने 09 अप्रैल को प्रमुखता के साथ प्रकाशित भी किया था, लेकिन जैसे ही समाचार प्रकाशित हुवा वैसे ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आये और अघोषित विद्युत कटौती के साथ ही साथ लो-वोल्टेज की समस्या का भी त्वरित निराकरण किया। इस विषय मे जब जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे लिये क्षेत्र की जनता ही सर्वोपरि है,यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या किसी भी विभाग से होती है तो मैं सदैव अपनी आम जनता के साथ हु,और जितना हो सके उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करूंगा,मैं हमेशा 24 घण्टे उनकी सेवा के लिये हाजिर हु,अगर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो व्यक्तिगत रूप से मैं उनके साथ सदैव खड़ा रहूँगा।मिश्रा ने कहा कि मैं भाग्य साली हू कि मुझे आप लोगों कि सेवा करने का मौका मिला है और आगे भी करता रहूंगा।
समस्या से निजात दिलाने पर क्षेत्र की जनता ने जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा का आभार व्यक्त किया और कहा कि, गौरव मिश्रा अपने पिता के समान ही हमेशा क्षेत्र के लोगो के सुख दुख में साथ आते है,दिन हो या रात कभी भी उनसे संपर्क करने पर वे हमेशा साथ खड़े हो जाते है,वे सदैव हम सभी को अपने परिवार के सदस्यों की तरह मानते है,और अपना स्नेह न्यौछावर करते है,ऐसे जननेता के रहते हमे कभी भी किसी बात की कोई चिंता नही है। श्री मिश्रा जी को धन्यवाद ज्ञापित करने वालो में ग्राम तवरेंगा से नागेश तिवारी,पं. देवेश तिवारी,संकर गिरि गोस्वामी, श्याम लाल साहू, राजकुमार विष्वकर्मा, ग्राम साकरा से संतोष ध्रुव सरपंच,श्याम लाल ध्रुव,खेलु राम यादव, पीताम्बर यादव, गड़ाघाट से सरपंच धीरज ध्रुव,उप सरपंच बिसु राम साहू,भानु राम, नारद, खुमरमरा से चंदहास ध्रुव, गिरवर साहू, पुरानीक साहू,उदै राम साहू, दिवना से अंजनी साहू, छबि राम, सिया राम, इत्यादि है।