भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी की हुई जीत।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना हुई पुरी। सुबह 8 बजे से महासमुंद लोकसभा सीट के जिले की चार विधानसभा सीट की गणना पिटियाझर नई कृषि उपज मंडी परिसर में, धमतरी व कुरूद विधानसभा की गणना धमतरी तथा राजिम व बिन्द्रानवागढ़ की गणना गरियाबंद में शुरू हुई। दोपहर ढाई बजे तक भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को 425984 और कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को 346204 वोट मिले थे। समाचार लिखे जाने तक भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौधरी 79780 वोटों से आगे थी।बता दें कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें महासमुंद जिले के सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, गरियाबंद जिले के राजिम, बिंद्रानवागढ़ और धमतरी जिले का कुरूद और धमतरी विधानसभा सीट आती है। इस लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस बार लोकसभा क्षेत्र के कुल 17 लाख 62 हजार 477 मतदाताओं में से 13 लाख 22 हजार 125 मतदाताओं ने मतदान किया है। जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। 6 लाख 57 हजार 72 पुरुषों व 6 लाख 65 हजार 41महिलाओं ने मतदान किया। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 0.2 प्रतिशत।

पोस्टल बैलेट से मतगणना हुई शुरू

यहाँ कृषि उपज मंडी में प्रशासन ने तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू की। तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था में आंतरिक लेयर में सीआरपीएफ के जवान, फिर सीएएफ के जवान और अंत में छग पुलिस के जवान तैनात हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना के लिए करीब एक हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। इस बार पोस्टल बैलेट से मतदान की संख्या 4200 है। पूरे लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की गिनती कृषि उपज मंडी महासमुंद में हुई। फिर साढ़े 8 बजे ईवीएम खुली जिसके साथ ही शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए जिसमें भाजपा की रूपकुमारी आगे थीं। मतगणना के लिए चारों विधानसभा के लिए अलग-अलग कक्ष में 14-14 टेबल लगाए गए हैं।

अधिक मतदान हुआ। पिछले चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 75 था वहीं इस बार 75.02 प्रतिशत रहा।महासमुंद जिले के कुल 8 लाख 66 हजार 37 मतदाताओं में से 6 लाख 27 हजार 648 ने मतदान का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा मतदान बिंद्रानवागढ़ में 81.19 प्रतिशत और सबसे कम महासमुंद विधानसभा में 69.12 प्रतिशत रहा। वहीं पूरे लोकसभा क्षेत्र में 75.02 प्रतिशत मतदान हुआ।महासमुंद जिले के कुल 8 लाख 66 हजार 37 मतदाताओं में से 6 लाख 27 हजार 648 ने मतदान का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा मतदान बिंद्रानवागढ़ में 81.19 प्रतिशत और सबसे कम महासमुंद विधानसभा में 69.12 प्रतिशत रहा। वहीं पूरे लोकसभा क्षेत्र में 75.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

भाजपा लगातार चौथी बार काबिज होने अग्रसर भाजपा यहाँ 3 बार से लगातार चुनाव जीतती रही है। पिछले 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू को हराकर सांसद बने थे। इससे पहले 2014 में भाजपा के चंदूलाल साहू ने कांग्रेस के अजीत जोगी को हराया था। चंदूलाल साहू ने 2009 के चुनाव में कांग्रेस के मोतीलाल साहू को हराया था और कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई थी। 2009 से लेकर 2019 तक महासमुंद लोक सभा में भाजपा का कब्जा रहा है। अब तक की मतगणना से माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी इस जीत को बरकरार रखी।