भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा – विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा के रहने वाले हैं जो रायपुर भनपुरी यातायात थाने में भागीरथ कंवर पदस्थ थे।उस समय ड्यूटी पर वह जवान तैनात था जिनका अचानक मृत्यु हो गई वहीं परिजनों और राजधानी के मीडिया के अनुसार भीषण गर्मी के कारण लू लगने के चलते उनकी मृत्यु होना बताया जा रहा है।युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता आकाश दीक्षित,पुनितराम ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता, रेखराम ध्रुव समाजसेवी ने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करते हुए स्वर्गवासी जवान के बेटे को श्रीफल भेंटकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।मृत पुलिस जवान के घर पत्नी के अलावा सात वर्षीय पुत्र और चार साल की बिटियां हैं।उनके आकस्मिक निधन से परिवार के ऊपर भविष्य की विकराल समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो गया।मासूमों के परवरिश और भविष्य की चिन्ता हैं।उनके परिजनों का मांग है कि ड्यूटी करते हुए उनकी मृत्यु हुई है तो उन्हें भी शहीद का दर्जा मिले।साथ ही कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री से उनके परिजनों को पचास लाख तक सरकार से आर्थिक मदद और उनके परिवार के सदस्य को तत्काल अनुकम्पा नौकरी देने की मांग की गई है।
