छोटे से गांव से निकलकर 32 देशों में हरियाणवी बोली में इंटरव्यू कर चुका अजय गिल कुराड़।
कैथल (कृष्ण प्रजापति): स्वैग मीडिया के नाम से यूट्यूब पर चैनल बनाकर शुरुआत में हरियाणवी आर्टिस्ट और हरियाणवी खिलाड़ियों के इंटरव्यू करने वाले गांव कुराड़ के युवा अजय गिल का चैनल धीरे-धीरे चैनल ग्रोथ करता गया। दूसरे देशों में लोग कैसे जीवन व्यतीत करते हैं, इसको लेकर अजय गिल ने आउट ऑफ कंट्री (विदेशों) में जाकर वीडियो बनाने की सोची। प्रसिद्ध हरियाणवीं कलाकार और रैपर कुलबीर दनोदा (केडी) ने भी पोस्ट डालकर काम की तारीफ की थी। अजय गिल कुराड का एक फेमस डायलॉग है कि कैमरामैन तै कहूंगा कैमरा चौगरदा को घुमा दे और मेरे गेल गेल भाज ले। यूरोप में जाकर वहां पर जो भारतीय रहते हैं उनसे रूबरू हुए। वहां पर रहने में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कितनी कमाई होती है, इसको दर्शाने का काम किया। हैरानी की बात यह है कि अजय गिल कुराड को यूरोप का वीजा कुल 7 हजार में मिला था, जिसकी फाइल उन्होंने खुद लगाई थी। इंग्लैंड में जाकर भी वीडियो शूट करके वहां पर लोग क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कैसे रहते हैं, उनकी पूरी संस्कृति को अपने चैनल पर दिखाया था। अजय युवाओं के लिए प्रेणादायक भी बना है, उसको इंग्लैंड का वीजा कुल 15000 में मिला था। आज अजय गिल को यूट्यूब पर 3 लाख 34 हजार लोग फॉलो करते हैं। वह काफी सारे अंग्रेजो के साथ इंटरव्यू कर चुका है और क्षेत्र में किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
