शिकसा विराट कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन।

दुर्ग – शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान मे शिकसा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन विजय कुमार प्रधान कार्यक्रम प्रभारी की उपस्थिति एवं टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।   कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना रागिनी साहू 12वीं डुडेरा बालोद एवं राजगीत हेमराज निषाद व्याख्याता बसना ने प्रस्तुत कर किया।  सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया शिक्षक व छात्र के अंदर छुपे साहित्यकार को सामने लाने का निरंतर प्रयास है जिसमें हम लोग सफल हो रहे है  प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने 12 जून को आयोजित कार्यक्रम शिकसा शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में सभी लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया।  तदपश्चात महासचिव बोधीराम साहू, संयुक्त सचिव पुष्पांजलि ठाकुर, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाले  कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने शिकसा के कार्यक्रम का तारीफ करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने की बात कहा और अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठिका खुर्सीपार भिलाई, ममता साहू सहा. शिक्षक चरभठ्ठी नरहरपुर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन, दिनेश कुमार दुबे यूडीटी तखतपुर बिलासपुर, डॉ प्रमोद आदित्य से.नि. प्राचार्य सिवनी चाम्पा, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर, माधुरी करसाल “मधुरिमा” प्रधान पाठक छिंदभौना रायगढ़, शकुंतला सहंश सहा. शिक्षक पतरापाली पूर्व रायगढ, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई जांजगीर, शिवकुमार अंगारे से.नि.शिक्षक बंगला मटिया बालोद, वाकेश्वरी साहू सहा. शिक्षक जैतानवागांव कांकेर, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, कुसुम जैन व्याख्याता बड़गांव कांकेर, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुड़कई पेंड्रा, सुनीता चौधरी अध्यापिका नीमच, खोमन सिन्हा सहा. शिक्षक सिर्रीखुर्द फिंगेश्वर, पवित्रा गुप्ता प्रधान पाठक बासनपाली, धनेश्वरी सिन्हा सहा.शिक्षक सतनामी पारा फिंगेश्वर, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी आदि ने स्वरचित गीत कविता प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी दुर्ग एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।