*कुरूद ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने की कोरोना कंट्रोल्स 5 प्रभारियो की नियुक्ति*

*कुरूद ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने की कोरोना कंट्रोल्स 5 प्रभारियो की नियुक्ति*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के मार्गदर्शन से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा ने संगठन स्तर पर ब्लॉक मुख्यालय में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं उपचार व अन्य प्रकार के सहयोग प्रदान किये जाने हेतु कोरोना वायरस कंट्रोलर 05 सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन किया है।जिसमे सभापति मनीष साहू 7400555500,सभापति डुमेश साहू 9691919294,योगेश चन्द्राकर 7974170340 ,
सन्तोष प्रजापति7987281428 एवं तुकेश साहू 7805923494 आदि शामिल किए गए है।
ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने आमजनों को अपने सन्देश में कहा कि आज हम कोरोनाकाल के सबसे कठिन दौर में जी रहे है,ऐसे में हम सबका फर्ज बनता है कि हम सभी सरकार के गाइडलाइन का पालन करें।सकारात्मक सोच के साथ इस आपदा से लड़ने हम सभी घर से ही अपनी सहभागिता दिखाए।आज ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है,जो आपको किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर सहयोग प्रदान करते रहेंगे।जो भी जरूरतमंद व्यक्ति जिन्हें किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत हो वे इनके नम्बरो पर संपर्क कर सहयोग प्राप्त सकते है।इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा 8839657508 व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर 9926129929 के नम्बरों पर भी सहयोग लिया जा सकता है।