*सतनामी कर्मचारी संघ कुरूद ने डॉ अम्बेडकर की जयंती मनाई
*
मुकेश कश्यप @कुरुद:-सतनामी शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ कुरूद के द्वारा सन सिटी कुरूद में भारत रत्न, संविधान शिल्पी,कानूनविद , महान दार्शनिक ,आधुनिक भारत के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती सादगी पूर्ण मनाई गई ।सर्वप्रथम भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेकर समस्त देशवासियों और मानव समाज को जयंती की बधाई और शुभकामनाएँ दी गई । कार्यक्रम में सतनामी कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एनआर बघेल , संरक्षक मनोज टंडन ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनहरण बघेल ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को दलितों और पिछड़ों के मसीहा बताते हुए कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में जो कार्य किया है वह समस्त मानव समाज के लिए प्रेरणादायक है । हम उनके बताए गए मार्गों पर चलकर मानव समाज और देश को तीव्र गति से उन्नति की ओर ले जा सकते हैं । उन्होंने संविधान का निर्माण कर भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना की ।उनके द्वारा बनाया गया संविधान भारत की आत्मा है जिससे पूरा देश चलता है । ऐसे महापुरुष की तस्वीर भारत के हर घर में होनी चाहिए जिसने सभी समाज को सामाजिक समानता का अधिकार दिलाया । कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष एन आर बघेल , संरक्षक मनोज टंडन ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनहरण बघेल,मंजरी बघेल ,दीक्षा बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
