राजिम की वरिष्ठ साहित्यकार सुधा शर्मा के कहानी संग्रह मनटोरा का विमोचन।

राजिम – वरिष्ठ साहित्यकार सुधा शर्मा के छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह मनटोरा का विमोचन 29 मई को मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई के वार्षिक महोत्सव में हुआ। सुबह 10 बजे से वृंदावन हाल सिविल लाइंस रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में दैनिक रचना करने वाले 30 रचनाकार सहित प्रदेश के 150 रचनाकार मानसरोवर साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित हुए। उक्त उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी भी आयोजित की गई।

वार्षिक महोत्सव में वरिष्ठ साहित्यकार सुधा शर्मा के छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह मनटोरा, मानसरोवर साहित्य अकादमी के निदेशक चोपेश्वर साहू द्वारा रचित छत्तीसगढ़ी कव्य संग्रह दाई के दुलार, मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई के संयोजक लता त्रिशा शर्मा द्वारा रचित हिंदी काव्य संग्रह कृष्णामृत और डॉ. विजय कुमार कन्नौजे के संपादन में प्रकाशित साझा संकलन बाबा गाडगे का विमोचन अतिथियों के हाथों हुआ। विभिन्न सम्मानों से समादृत वरिष्ठ साहित्यकार सुधा शर्मा के छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह मनटोरा के पूर्व उनका कुंडलिया संग्रह कहे सुधा सुन मीत, गीत संग्रह नदी कूल का है बंजारा, दोहा संग्रह हृदय रखें नवनीत, काव्य संग्रह अनंत पथ पर महानदी, काव्य संग्रह सृजन समीक्षा, खंड काव्य महानदी, खंड काव्य चंदन सुधि पुरवा कर डारेंव, काव्य संग्रह जिनगी के बियारा म, काव्य संग्रह पुरवा कहती है, प्रकाशित हो चुके हैं।कार्यक्रम में सम्मानित कवि अनिल जाँगड़े, कुलदीप सिन्हा दीप, भुवनेश्वर प्रसाद गोपाल, मंशाराम गंधर्व, डॉ. विजय कुमार कन्नौजे, मोहन कंसारी, चिन्ता राम धुर्वे, केवरा यदु मीरा, डॉ. कमल वर्मा, जलेश्वरी वस्त्रकार, लता शर्मा, मकसुदनराम साहू बरीवाला, मुकेश कुमार उईके मयारू, सुनिता शर्मा, जीवन चन्द्राकार लाल जी, सतीश देवांगन, डॉ. भारती अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार वर्मा, रामकुमार पटेल, कुश कुमार साहू, शरद शर्मा, सागर शर्मा, इंद्रकुमार यदु, मन्नू लाल यादव सहित सभी सम्मानित रचनाकार उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रदेश के साहित्यिक अकादमी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल्या इनोवेशन फाऊंडेशन के संस्थापक डॉ. मुन्नालाल देवदास, विशिष्ठ अतिथि मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई के मार्गदर्शक कुलेश्वर साहू, वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा, डॉ. विजय कुमार कन्नौजे, चोपेश्वर साहू, लता शर्मा, कुलेश्वर साहू, ललित मिश्रा तथा चेतन भारती रहे। कार्यक्रम संयोजन मानसरोवर साहित्य अकादमी के संस्थापक मानसिंह सुथार एवं साथियों ने किया।