ग्राम रावड में विवाह दिवसोत्सव संपन्न।

राजिम – संस्कार परंपरा को जीवंत और जागृत करते हुए ग्राम रावड के प्रज्ञा मंडल में आज 17 जोड़ों का विवाह दिवस उत्सव संस्कार प्रज्ञा मंदिर रावड में संपन्न हुआ ,संस्कार परंपरा की महत्व पर प्रकाश डालते हुए गायत्री शक्तिपीठ राजिम की मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती चंद्रलेखा गुप्ता जी ने संस्कार परंपरा को मानव जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण कदम बताया, नर से नारायण और पुरुष से पुरुषोत्तम बनने की प्रक्रिया इसी संस्कार परंपरा का मूलभूत आधार रहा है, विवाह दिवस संस्कार के ऊपर बोलते हुए आपने कहा वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए मनुष्य को प्रत्येक वर्ष विवाह दिवस संस्कार मनाना चाहिए और एक दूसरे को विवाह के समय किए गए वादों को याद करना चाहिए अगर हम में से कोई त्रुटि हो गई हो तो आने वाले वर्षों में उनकी पुनरावृत्ति ना हो, आज जिनका विवाह दिवस संपन्न हुआ उनमें क्रमशः ब्लॉक समन्वयक श्रीमती भारती टीकमचंद सेन, श्रीमती दुर्गा ईश्वर को,श्रीमती दिलेश्वरी चंद्रिका साहू, श्रीमती टिकेश्वरी मनहरण सेन ,श्रीमती गिरिजा गमन निषाद ,श्रीमती पुष्पा दौलत साहू ,श्रीमती तामेश्वरी मुरारी साहू ,श्रीमती तारा संतोष साहू ,श्रीमती त्रिवेणी मोहन साहू ,श्रीमती अंबिका राम अवतार यादव ,श्रीमती उमा केशव साहू, श्रीमती रोशनी वेद प्रकाश साहू ,श्रीमती सरोज रमेश साहू ,श्रीमती सीतु संतराम जी ध्रुव ,श्रीमती करुणा घनश्याम सोनवानी एवम श्रीमती कमलेश दिलीप साहू का विवाह दिवस संस्कार संपन्न हुआ।

युवा प्रकोष्ठ जिला गरियाबंद के संरक्षक संतोष कुमार साहू ने कहा कि विवाह दिवस को यादगार बनाने के लिए एक एक पेड़ जरूर लगावे ताकि हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें सके। इसी क्रम में निर्मला ताराचंद साहू, सीतू संतराम ध्रुव,उमेश साहू ने एक एक पेड़ एवं भारती टीकम सेन ने हॉस्पिटल में पांच पेड़ लगाने का संकल्प किया।एक बिटिया प्रतिभा साहू का जन्मदिवस संस्कार मनाया गया।टीकमचंद सेन ने भविष्य में भी इसी प्रकार से विभिन्न संस्कार मनाने की बात कही।श्रीमती दुर्गावती सेन ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को संपन्न कराने जिनका विशेष योगदान रहा इनमे पवन गुप्ता जी ,संतोष कुमार साहू जी ,श्रीमती सीता साहू, श्रीमती हेमलता साहू , श्रीमती नीता साहू,श्रीमती टेमीन साहू ,श्रीमती कुंती पटेल, श्रीमती कीर्ति सेन,श्रीमती कृष्णा पटेल, कु कविता निषाद, जया साहू,भूमिका साहू ,किरण साहू,मीनू साहू,त्रिविक्रम सेन,युगल साहू,मुकेश साहू,त्रिलोक निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में प्रज्ञा परिजन एवम ग्राम वासी उपस्थित थे,।