सुरगी में रंग छत्तीसगढ़ महोत्सव आयोजित लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ।

लोककलाकारों, साहित्यकारों के साथ ही अन्य प्रतिभावान लोग सम्मानित ।

सुरगी/ राजनांदगांव :- आदर्श गांव सुरगी में लोक सांस्कृतिक संस्था रंग छत्तीसगढ़ सुरगी के बैनर तले लोक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सिया राम मानस परिवार सुरगी की प्रस्तुति से हुआ जिसमें मानस मर्मज्ञ हरभजन सिंह भाटिया ने अपनी सारगर्भित व्याख्या से जन समुदाय को प्रभावित किया एवं मानस से सीख लेने की अपील की। मानस मंडली द्वारा भजन की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।इसमें दिनेश वर्मा एवं खिलेश यादव ने शीतला माई,दुरूग के चण्डी माई वंदना के साथ ही राम ददरिया,बांसगीत और फाग गीत से ऐसा समां बांधा कि बड़ी संख्या में दर्शक वर्ग आनंदविभोर हो गए। कोटराभांठा के युवा लोक गायक जीतू साहू छत्तीगढ़िया ने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ ही श्रृंगारिक गीत से जन समुदाय को प्रभावित करने में सफल रहे। फिर आयोजक समिति रंग छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने संचालक खुमेश कुमार साहू के संयोजन में सरस्वती वंदना,धरती वंदना के साथ ही कर्मा,सुआ, ददरिया,राऊत नाच, जसगीत, रिलो ,पंथी नृत्य इत्यादि की शानदार प्रस्तुति देकर देर रात्रि तक दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करते रहे। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन रंग छत्तीसगढ़ के उद्घोषक गणेश यदु ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरपंच आनंद साहू, उपसरपंच सन्नी साहू, त्रिलोक चंद पारख,मूलचंद जैन, मनाजीत मटियारा जसगीतकार, भेखदास साहू,सुकृत दास साहू, हेमंत साहू, नरोत्तम साहू,बेनी राम साहू, नरेश निर्मलकर,कमलेश ठेकेदार एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों, साहित्यकारों, सेना के जवानों और अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित लोककलाकारों , साहित्यकारों में मानस मर्मज्ञ हरभजन सिंह भाटिया,मनाजीत मटियारा जसगीतकार,गायक,डालू प्रसाद दुबे जसगीतकार, हेमनाथ साहू, राम अवतार साहू,जशवंत कुमार चतुर्वेदी तबला वादक, जसगीतकार बमभोला,साहित्यकारों में ओमप्रकाश साहू अंकुर, फागू दास कोसले,धर्मेंद्र पारख मीत, दिलीप साहू अमृत,फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, बलराम सिन्हा रब, गोपाल यादव,कैलाश साहू,याद दास साहू, रोहित कुमार साहू,रीमन कुमार साहू, राम खिलावन साहू, डा. एस कुमार साहू , डोहर दास साहू , वृक्ष मित्र महेश सिन्हा, अनिल तिवारी, सेना के जवानों में गुणेश निषाद, सुनील सिन्हा एवं अन्य लोग सम्मिलित है। रंग छत्तीसगढ़ महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालक खुमेश कुमार साहू, उद्घोषक गणेश यदु,खिलेश कुमार साहू, जितेंद्र निर्मलकर, भागवत साहू ,रोशन साहू,भागवत वर्मा, पप्पू साहू, विशाल सेन, देवेन्द यादव, करण साहू ,लोकनाथ साहू,थानेश दीपक,मलेश साहू,जितु यादव,अनिल तिवारी का योगदान सराहनीय रहा।