ग्राम चंदना में दोहरी हत्या कांड बेटे ने दिया घटना को अंजाम
राजिम। इस वक्त ग्राम चन्दना से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां पर एक सनकी बेटे ने आधी रात को अपने पिता और दादी की चारपाई की पाए से मार मार कर दोहरी हत्याकांड को अंजाम दे दिया है इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है घटना की सूचना मिलने के बाद मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं गुप्ता हत्याकांड की खबर देखते ही देखते आस-पास के गांव में भी फैल गया है मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना मामूली कहासुनी के बाद हुई बताया जा रहा है वहीं आरोपी ने अपने मां को भी मारने के लिए दौड़ाया जो पड़ोस के घर में शरण ले कर अपनी जान बचाई
