भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
बैंक खाता में पैसा जमा करने के बाद भी रकम नहीं हुई जमा ।
छुरा – ब्लॉक मुख्यालय से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा छुरा में विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम संगठन के महिला समुहो के बैंक खाते में अपने लोन एकाउंट में बकाया राशि जमा करने के बाद भी उन्हें कैसियर के माध्यम से विधिवत जमा न कर के पैसे में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है बता दे की छुरा विकासखंड अंतर्गत कलस्टर समूहों में अलग अलग लगभग तीन लाख रुपये कि हेरा फेरी हुई है।समूहों के सदस्यों ने इस विषय पर बैंक प्रबंधक के पास पहुंचा। जिस पर चर्चा में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक श्री दास ने भी प्राथमिक रूप से शिकायत सही होना बताते हुए जांच जारी होने की बात कही है।आपको बता दे की छुरा विकासखंड अंतर्गत 74 ग्राम पंचायत है जिसमे चार स्थान पर महिला बिहान कलस्टर कोसमबूड़ा, रानीपरतेवा, कनसिंघी, सांकरा संचालित है इन कलस्टर पर सैंकड़ो महिला समूह संचलित है जिसमे शासन इन महिलाओं को आगे लाने के लिए कई तरह से योजनाएं संचलित की गई है। इन महिला समूह को आगे लाने के लिए के लिए महिला समूह से जुड़े दीदियों के लिए शासन के दिशा निर्देश पर बैंको के माध्यम से ऋण दिए जाते हैं ताकि योजनाओ से जुड़कर कार्य निरंतर करते रहे, जिसके चलते छुरा विकासखंड के बैंक ऑफ बड़ौदा में करीब सैंकड़ो बिहान महिला समूह का लोन खाता संचलित है। इस बैंक में समूह खाता का काम अलग अलग कलस्टर के माध्यम से करते हुए बैंक के कर्मचारी द्वारा लेनदेन कर समूहो से संवाद किया जाता था।

जिस पर आज छुरा बैंक ऑफ बड़ौदा में अलग अलग समूह के दीदीयो ने अपनी शिकायत की पैसा जमा करने की रसीद तो पूर्व बैंक कर्मचारी द्वारा दिया गया है लेकिन जब पासबुक की प्रिंट कराया गया तो बैंक खाते में पैसा जमा नहीं दिखाया गया।जिसमे महिला समूह के द्वारा बताया कि जानकारी के आभाव में व खाता में स्टेटमेंट समय से एंट्री न हो पाने के कारण इस प्रकार की गड़बड़ी पिछले दो साल से होती आ रही है ज्ञात हो की ग्रामीण क्षेत्र की भोली भाली महिलाओं के कम पढ़े-लिखे होने का फायदा कर इस तरह के स्केम को अजांम दिया गया है और और पूर्व के बैंक कर्मी द्वारा इस प्रकार की हेरा फेरी की गई है। इस पर शाखा प्रबंधक का कहना है कि आगे की कार्यवाही धमतरी ब्रांच के द्वारा की जायेगी।
