जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 21 मई से 10 जून तक।

ओलिंपिक खेलों को बढ़ावा देने जिले में लगाया जा रहा प्रशिक्षण शिविर।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- कलेक्टर  प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में 21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर वर्ष 2024-25 का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के तत्वाधान में विभिन्न खेल संघों व संस्थाओं, व्यायाम शिक्षकों, प्रशिक्षकों के माध्यम से दिनांक 21 मई से 10 जून तक आयोजित किया जा रहा हैं। इस प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ी खेल विधाओं की जानकारियों से अवगत होंगे, जो उनके खेल कौशल में सहायक होगी। जिले में खेल का वातावरण बनेगा और नये खिलाड़ियों का रुझान खेलों की ओर बढ़ेगा और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिले में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने निर्देश दिए हैं जिसके माध्यम से जिले में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कराटे, ताइक्वांडो, बॉल बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, रग्बी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, लॉन टेनिस, शतरंज, वुशु, खो खो, कबड्डी इत्यादि खेलों का प्रशिक्षण शिविर जिले में सब जूनियर, जूनियर वर्ग की बालक व बालिकाओं के लिए आयोजित किया जा रहा हैं। जो प्रातः एवं शाम 2-2 घंटे के लिए संचालित होंगे। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि महासमुंद जिले के विभिन्न 19 से अधिक खेलों में 21 मई से प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया जा रहे हैं जिसमें बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कराटे, ताइक्वांडो, बॉल बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, रग्बी फूटबाल, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, लॉन टेनिस, शतरंज, वूशु, खो खो, कबड्डी इत्यादि खेल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे।