उत्तर बस्तर कांकेर :- आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभी अधिकारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों ने शपथ ली कि अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डंटकर विरोध किया जाएगा। साथ सभी ने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ कलेक्टर द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, श्री बी. एस. उइके एवं जितेन्द्र कुर्रे, जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
