अमितेश ने निस्तार के लिए सिकासेर से पानी छोड़ने दिये निर्देश । भीषम गर्मी मे तलाब, नाला सुख गया है । पानी छोड़ने पर खुशी, अमितेश काे कहा आभार

 

अमितेश ने निस्तार के लिए सिकासेर से पानी छोड़ने दिये निर्देश । भीषम गर्मी मे तलाब, नाला सुख गया है ।
पानी छोड़ने पर खुशी, अमितेश काे कहा आभार

गरियाबंद—निस्तार के पानी की समस्या को देखते हुये सिकासेर जलाशय से निस्तार पानी छोड़ने के लिए ग्रामीणों ने प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व वरिष्ठ विधायक राजिम अमितेश शुक्ल मांग आवेदन दिया । जिसे गंभीरता लेते जल संसाधन विभाग गरियाबंद को तत्काल पानी छोड़ने निर्देश किया है । इस पर क्षेत्र की जनता मे अपार खुशी एंव विधायक को आभार व्यक्त किया है ।
निस्तार पानी मांग आवेदन मे कहा गया कि
वर्तमान अप्रैल माह मे प्रचंड धूप के प्रभाव से अंचल में निस्तार के लिए जो तालाब ,नाला, वह पूरी तरह सूख चुका है जिसके चलते पशु पक्षी आमजन ग्रामीण राहगीर जल के एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं वह किसी प्रकार से प्राण बचाने के लिए सिर्फ पीने का पानी जुटा पा रहे हैं लेकिन भीषण गर्मी के प्रभाव के चलते एवं भूजल स्तर का अत्यंत नीचे स्तर पर चले जाने से नहाने कपड़े धोने पशुओं की देखभाल में भयंकर मुश्किलों का सामना आम जनों को विगत माह भर से हो रहा है , लोग चकवा भांती एकटक लगाए सिंचाई विभाग की ओर हाथ लगाएं पानी आने की बांट जो रहे हैं । आवेदन कर्ता ने विधायक अमितेश शुक्ला से आग्रह किया कि वर्तमान माह में गांव में शादी विवाह, धार्मिक कार्यक्रम चैत नवरात्र पर्व ,जिसमे ज्वारा भी लगाया जाता है की आयोजन होना है । जिसके विसर्जन लिए तलाब, नाला मे जल की महंती आवश्यकता है यदि समय रहते हमें नहर से पानी मिल पाए तो लोगों का जनजीवन व पानी की निजात पर बढ़ी राहर मिल जायेगी । विधायक अमितेश शुक्ला ने आवेदन को गंभीरता और जन भावनाओ के अनुरुप तत्काल जल संसाधन विभाग गरियाबंद मुख्यकार्यपालन अभियंता पी. के. आन्नद को मोबाइल से निर्देश किया कि शिकाशेर जलाशय से तत्काल पानी छोड़ा जाए । विधायक के निर्देश पर गरियाबंद अधिकारी ने सहमति प्रदान किया और निस्तार के लिए 11 अप्रेल से पानी छोड़ने की जानकारी दीया गया । जल संसाधन विभाग एस. डी. ओ. पाण्डुका सी ध्रव ने कहा कि मुख्यनहर 11 से अप्रेल चैन क्रमांक 432 से निस्तार के लग्राम सरकड़ा, कुरुद ,पडरीतरीई, खट्टी, भेण्ड्रूी, लोहर्सिंग, सहसपुर, तरीघाट, रोहिना ,सेम्हराडीही, कोपरा, मुडतराई, टेका, कपसीडिही, देवरी, कौदकेरा, 17 अप्रेल चैन क्रमांक 515 से सुरसाबांधा, जेंजरा, तर्रा, कुरुसकेरा, मुख्य नहर चैन क्रमांक 620 से परतेवा, घुमा, परसदा के अन्तर्गत अपरोक्त ग्रामो मे निस्तार के लिए तलाबो मे पानी भरने की सुविधा मिलेगी । उक्त ग्राम के सरपंच सचिव एंव ग्राम समीति द्वारा व्यवस्थित कर तलाबो मे पानी भरने की जिम्मेदारी का निर्वहन करगे ।निस्तार के मांग करने वालो एंव विधायक को आभार व्यक्त करने वालो मे
मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सर्वारकार राजा निलंबर बहादुर सिंह रामकृष्ण तिवारी करीम खान डोंगर सिंह मरकाम दीपक श्रीवास कमलेश यादव अतुल श्रीवास्तव तेजेश यदू भागीरथी सिन्हा टिकेश साहू युवराज सिन्हा आदि कार्यकर्ताओं ने विधायक जी का धन्यवाद एंव आभार व्यक्त किया है ।