घटारानी मंदिर मे नवरात्र धार्मिक आयोजन बंद रहेगें । बढ़ते कोरोणा संक्रमण से लिया समीति ने निर्णय ।

 

घटारानी मंदिर मे नवरात्र धार्मिक आयोजन बंद रहेगें । बढ़ते कोरोणा संक्रमण से लिया समीति ने निर्णय ।

आज से चैत नवरात्र पर्व प्रारंभ

गरियाबंद/फिंगेश्वर–घटारानी समीति सरक्षंक व पुर्व सरपंच फुलझर जहूर दिवान ने कहा कि माता घटारानी मे चैत नवरात्र पर सभी धार्मिक आयोजन बंद रहेगें । समीति ने खेद व्यक्त किया कि प्रतिवर्ष जलाये जाने वाले मनोकामना ज्योति इस बार नहि जलाये जा रहे है । बढ़ते कोरोणा संक्रमण से जिला प्रशासन गरियाबंद निर्देश के अनुपालन मे यह निर्णय लिया गया है । जो दैनिक नियमित पुजा होतेे है वही ,वहां के पुजारी करेगें । श्रद्धालुओ का आना जाना पुजा पाठ बंद रहेगा ।
विदित हो कि चैत नवरात्रि आज से प्रारंभ हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की हिदायत दी है। संक्रमण न फैल पाए, इसलिए भीड़भरे आयोजनों को मंजूरी नहीं दी गई है। सभी मंदिर भी बंद रहेंगे। पर्व के दरम्यान श्रद्धालु अपने घर में पूजा-पाठ कर सकेंगे। यह पिछले साल जैसी ही स्थिति होगी, तब भी लोग लाॅकडाउन के दौरान मंदिरों में दर्शन नहीं कर पाए थे ।गरियाबंद जिला प्रशासनिक अधिकारी ने एक आदेश जारी मे कहा कि, महामारी से बचाव के लिए सरकार ने सख्ती की है। उन्होंने माना कि, शहर ग्रामीण में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी वजह से गरियाबंद जिला को सार्वजनिक नवरात्र पर्व मे धार्मिक आयोजन नहि होगें । माता घटारानी के सभी मंदिरों को नवरात्र बंद कर दिया गया है। वैसे बता दिया जाए कि, पिछले साल भी चैत्र नवरात्रि में लॉकडाउन लगा था।नवरात्र का पावन पर्व भी 13अप्रैल से शुरू हो रहा है. ऐसे में सरकारों के सामने कोरोना नियमों का पालन कराना एक चुनौती बना हुआ है l