डेंगू मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को मूर्त रूप देने डेंगू दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :-  जिला स्वास्थ्य समिति मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर द्वारा16 मई 2024 को विश्व डेंगू दिवस मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेश तिवारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौभाग्य शरण सिंह उपस्थित रहे,इनके द्वारा डेंगू दिवस के अवसर पर जन समुदाय को मलेरिया से बचाव और रोकथाम के बारे में आवश्यक जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर पुष्पेंद्र सोनी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर प्रसून टोप्पो ने बताया कि डेंगू के प्रति जागरुकता के रूप में जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नेशनल कनेक्ट विथ कम्युनिटी कंट्रोल डेंगू के तहत उन्मूलन 2030 तक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 2024 तक 1000 की जनसंख्या मे 0 डेंगू केस को लाने का लक्ष्य हैं। 2027 तक लोकल ट्रासंमिशन को रोकना और 2030 तक रिस्टेब्लिशमेट नही होने देना हमारा संकल्प है।हम डेंगू मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में काम कर रहे है।जिला मलेरिया सलाहकार संजीत कुमार सिंह द्वारा डेंगू के मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी लगाने की सलाह दी, साथ ही जहां डेंगू के मच्छर अंडे दे रहे हों उनके स्त्रोत को नष्ट करने और अपने घर के आसपास पानी जमा ना होने देने की सलाह दी गई। जिला मास्टर ट्रेनर संजीत कुमार सिंह द्वारा मनेन्द्रगढ़ शहर में पंपलेट, हैंड बिल ,माइकिंग के द्वारा डेंगू से बचाव के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर पुष्पेंद्र सोनी द्वारा एक समुदाय से जोड़ने के लिए डेंगू को खत्म करने के लिए नारा दिया गया। डेंगू के लक्ष्य के बारे में उनके द्वारा बताया गया, जिसमें आदर्श पैरामेडिकल के बच्चों के लिये एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आदर्श पैरामेडिकल के बच्चे जिला स्वास्थ्य समिति मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के कार्यालय में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संचालक रमेश सोनी, संस्था के शिक्षक सोहन यादव, विद्यार्थी देवेंद्र, अल्फा सिंह ,रीता सिंह ,सुनीता बर्मन, गायत्री सिंह ,गीतांजलि सिंह, अनीता पटेल ,सोनू केवट ,मोनिका, सुमन ,कविता,दिव्या ,मनीषा , नाजिया की सहभागिता रही।