फिंगेश्वर :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय व जिला मुख्य आयुक्त बैशाखूराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत, जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन एवं जिला डी. ओ. सी .आशीष साहू ”स्काउट” सीमा साहू डी.ओ.सी ”गाइड” के नेतृत्व मे गरियाबंद जिले में सात स्थानों पर प्याऊ घर संचालित किया जा रहा है जिसमें फिंगेश्वर ब्लाक में विकास खण्ड सचिव एस. एस. कंवर एवम राज्यपाल पुरस्कृत रोवर उग्रसेन के सहयोग से छुरा ब्लॉक में विकास खण्ड सचिव प्रेमलाल साहू व पांडुका में सीमा साहू डी ओ सी एवं लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सभापति के सहयोग से राजिम में डी ओ सी आशीष साहू एवं शर्मा टेंट हाउस के सहयोग से गरियाबंद ब्लॉक में विकासखंड सचिव लुकेश्वर प्रधान सहायक विकासखंड सचिव धर्मेंद्र ठाकुर एवं नेशनल बुक डिपो के सहयोग से ब्लॉक मैनपुर इंदागांव में विकासखंड सचिव राम प्रसाद साहू एवं ब्लॉक देवभोग में विकासखंड सचिव मुरारी लाल साहू एवं जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल के सहयोग से प्याऊ घर का संचालित किया जा रहा है जिसमें पाण्डुका प्याऊ घर के समापन समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय पांडुका में किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में वाय.आर. साहू प्राचार्य शास.उच्च. माध्य. विद्यालय पांडुका, थाना पांडुका से गोपाल राम साहू, नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पांडे व जिला सचिव रोमन लाल साहू उपस्थित थे. वही पाण्डुका प्याऊ घर में सेवा प्रदान करने वाले सभी रोवर रेंजर, स्काउट गाइड को उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। वहीं जिले के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ घर में सेवा प्रदान करने वाले स्काउट गाइड, रोवर रेंजर को भी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जावेगा। स्काउट गाइड का कार्य “सेवा” है। पानी पिलाना बहुत ही पुण्य कार्य है, जिसे जिले के स्काउट गाइड, रोवर रेंजर द्वारा निस्वार्थ भाव से पानी पिलाने का कार्य किया जा रहा है, स्काउट्स एवं गाइड्स हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहता है, इस अवसर पर स्काउटर रोशन सिंह ध्रुव, स्काउटर रवि शंकर साहू, रोवर युवराज, ईशविनय, ठकेश, कैलाश रेंजर कु दीक्षा, खुशबू, पूनम, रोशनी, गायत्री, दामिनी, डिगेश्वरी, फलेश्वरी, माधुरी, चांदनी एवं यादव हवलदार पाण्डुका उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।
