वृक्ष बचाओ अभियान चलाना हो रहा सार्थक -संतोष साहू।

राजिम :- प्रति वर्ष बारिश के समय भारी मात्रा में वृक्षारोपण किया जाता है कई जगह सामूहिक रूप से भी अभियान चलाया जाता है लेकिन जैसे ही गर्मी का मौसम आता है वृक्ष देखरेख और पानी के अभाव में सुखने लग जाता है।इसी को ध्यान में रखते हुए गायत्री परिवार राजिम एवं तारुमित्र ग्रुप के भाईयो ने वृक्ष बचाओ अभियान चला रहे है ताकि पेड़ पौधे सुरक्षित रह सके।युवा प्रकोष्ठ जिला गरियाबंद के संरक्षक संतोष साहू ने बताया कि गायत्री परिवार और वृक्ष मित्र ग्रुप मिलकर बारिश के समय वृक्षारोपण करते है जिसमे ध्रुव साहू और संतोष अडिंल का विशेष योगदान रहता है।पिछले चार पांच वर्षो में राजिम नगर के विभिन्न स्थानों में शीतला तालाब, मोरहा तालाब,खाम तालाब, देवार पारा स्कूल परिसर और बजरंग अखाड़ा परिसर के आसपास लगभग सैकड़ों पेड़ लगाया जा चुका है।जिसको बचाने के लिए वृक्ष बचाओ अभियान चलाया जाता है। ट्री गार्ड की व्यवस्था गायत्री शक्तिपीठ राजिम द्वारा प्रदान किया जाता है। इस अभियान को सफल बनाने में पवन गुप्ता वरिष्ठ परिजन,रामकुमार साहू इकाई प्रमुख,संतराम ध्रुव ट्रस्टी,साधुराम निषाद सक्रिय परिजन, पूरन लाल साहू सह समन्वयक युवा प्रकोष्ठ, राजेन्द्र कुमार पाड़े तरु मित्र के सक्रिय सदस्य का विशेष सहयोग प्राप्त होता है।इकाई प्रमुख रामकुमार साहू ने इस अभियान में सभी युवाओं एवं प्रकृति प्रेमी भाईयो को जुटने का आह्वान किया है।