राजिम :–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में बोर्ड परीक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम घोषित किया गया.कक्षा बारहवीं में लोकेश्वरी पटेल 74.4% प्रथम, टिशा निषाद 73:8% द्वितीय एवं मधु साहू 70.6% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही. वहीं दसवीं में कुशमी निषाद 86.16% प्रथम, रितु सेन 82% द्वितीय एवं त्रिवेणी पटेल 63% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही.इस अवसर पर प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा ने सभी सफल छात्र छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है.शिक्षा वह ज्योति है जो हमारे अंदर ज्ञान का प्रकाश भर देती है.उन्होंने आगे कहा कि जो विद्यार्थी असफल हुए हैं उन्हें निराश न होने की बात कहते हुए अच्छे से अवसर परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की बात कही.साथ-साथ ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी. वहीं अवसर परीक्षा हेतु बोर्ड द्वारा जैसे ही समय सारणी निर्धारित होती है तो उनकी जानकारी पृथक से आप लोगों को दी जावेगी.इस मौके पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू नरेंद्र कुमार वर्मा,रेखा सोनी, गीतांजली नेताम,संतोषी गिलहरे,सत्या मिश्रा,नकुल राम साहू,रुद्र प्रताप साहू,दुष्यंत साहू तोमन राम साहू व आकाश सूर्यवंशी ने बधाई दी.
