जिला अस्पताल में हो रहा है निः शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन ।

कवर्धा :- जिला चिकित्सालय कवर्धा में लगातार मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन हो रहा है जिसका लाभ हितग्राही ले रहे है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीएल राज के निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉक्टर केशव ध्रुव के कुशल मार्गदर्शन में। प्रति सोमवार को मरीजों का भर्ती एवं मंगलवार को ऑपरेशन किया जा रहा है। इन दिनों रायपुर से रेटीना सर्जन डॉक्टर प्रांजल मिश्रा अपनी सेवाएं दे रहे है। जिला अस्पताल में आंखो का जांच प्रति दिन हो रहा हैं जहां नेत्र सहायक अधिकारी मनीष जॉय एवं धीरेंद्र शर्मा अनामिका मढरिया कर रहे हैं तथा बेहतर सुविधा के लिए श्री शिवगोपाल सिंह का विशेष योगदान मिल रहा है।19 मरीजों का सफल ऑपरेशन कर नई रोशनी प्रदान किया गया ।