विश्व हास्य दिवस पर संपन्न हुआ हास्य योग एवम सम्मान समारोह।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- रविवार 5 मई 2024 को विश्व हास्य दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ हास्य योग सेवा समिति के द्वारा हास्य योग एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्था के सचिव आर पी त्रिपाठी के स्वागत भाषण से हुआ, इसके पश्चात युवा योग प्रशिक्षक पतंजलि के विवेक तिवारी द्वारा योग के कुछ ऐसे आसनों की प्रस्तुति दी गईं कि उपस्थित जन समूह दांतो तले ऊँगली दबाने को मजबूर हो गया।संस्था के संचालक प्रेम गुप्ता,मिलन ताम्रकार,सुन्दरलाल दुग्गड़,अध्यक्ष जसबीर कालरा, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता एवं सदस्यों प्रदीप ताम्रकार, शुभानकर,अशोक पोद्दार,अशोक अग्रवाल के द्वारा अथितियों सतीश उपाध्याय जिला अध्यक्ष पतंजलि योग समिति,श्रीमती बलबीर कौर अध्यक्ष पतंजलि योग समिति, युवा योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी,साहित्यकार एवं कवि वीरेंद्र श्रीवास्तव, व्यंग्यकार एवं कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।वहीं संस्था के नवीन सदस्यों कोमल साहू,नारेन्द्र श्रीवास्तव,कमला राम प्रजापति, कमला सिंह यादव का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया और संस्था मे जुड़ने के लिए उन्हें शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य प्रभात वर्मा नें हास्य योग की कला से लोगों को अवगत कराया,किशन लाल अग्रवाल के चुटकुलो नें और संस्था अध्यक्ष जसबीर कालरा की बातों नें लोगों को बहुत हंसाया, वहीँ युवा कवि गौरव अग्रवाल की कविताओं नें लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, अथिति रामचरित द्विवेदी नें अपनी कविताओं से बहुत वाह वाही बटोरी।जसबीर रैना का मधुर गीत एवं अथिति राजेन्द्र जैन की कविता नें लोगों का बहुत मनोरंजन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था सदस्य वेद प्रकाश पाण्डेय नें किया।