भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
बाराती गाड़ी को मतदान केंद्र में रोककर दूल्हे ने अपने मत का किया प्रयोग
छुरा – लोकसभा आम निर्वाचन छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान हुआ, जिसमे ब्लॉक मुख्यालय से महज 2 किलो मीटर की दूरी पर ग्राम टेंगनाबासा मतदान केंद्र 140 में सादी में बाराती गाड़ी को रोककर दूल्हा मतदान करने पहुंचा, आपको बता दें कि गांव के ही पुष्पराज सिन्हा ( पंकज ) जिसकी सादी हो रही है जिसकी बाराती ग्राम टेंगनाबासा से ग्राम धमना पिपरछेड़ी के लिए जा रही थी, वही उन्होंने मतदान केन्द्र के पास जाकर दूल्हे गाड़ी को रोककर अपने मत का प्रयोग किया, उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर बारात, पुष्पराज सिन्हा का कहना है कि मतदान करना हमारा अधिकार जिससे की हम हमारे भारत को एक संपन्न राष्ट्र बना सके, उन्होंने मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि मतदान करना हमारा मौलिक कर्तव्य है स्वयं पहले मतदान करे तत्पश्चात् अपने परिवार को मतदान केंद्र तक भेजे, उसके बाद उनकी गाड़ी बारात के लिए रवाना हुआ, वही इस मतदान केन्द्र मे शांतिपूर्ण ढंग से मतदाताओं ने मतदान किया लगभग 70 प्रतिशत के आसपास मतदान होना बताया जा रहा है।
