सांसद चुन्नीलाल साहू ने टिका लगाने लोगो से की अपील

सांसद चुन्नीलाल साहू ने टिका लगाने लोगो से की अपील

जामगांव:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती 11 अप्रैल से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीका उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील कर 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने हेतु आग्रह किया व कहा कि कोरोना की इस लड़ाई में कोविड-19 का टीका हमारी ढाल है जो इस बीमारी से लड़ने में हमारी मददगार है। कोरोना अभी अपना विकराल रूप धारण कर चुकी है,हालांकि केंद्र सरकार इसकी रोकथाम हेतु प्रतिबद्ध है तथा स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सभी राज्यो के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जरूरी कदम उठाने हेतु सभी को निर्देशित भी कर रहे है, उन्होंने आगे कहा कि यह समय किसी भी प्रकार से राजनीति करने का समय नही है हम सभी को मिलकर एकजुट होकर इससे लड़ने का है, हम सभी को धैर्य रखने की आवश्यकता है, उन्होंने आम लोगो से अपील की है कि सभी अपने अपने घर मे रहे सुरक्षित रहे,अत्याधिकआवश्यक होने पर जब भी घर से बाहर जाये तो मास्क लगाकर जाये, सामाजिक दूरी का पालन करे,अपने हाथ को बार बार साबुन से धोये या सेनेटाइजर से सेनेटाइज करे, क्योंकि हारेगा कोरोना, जीतेगा छत्तीसगढ़, जीतेगा भारत।