सिद्ध बाबा मंदिर में दान पेटी चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

दान पेटी सहित नगदी रकम बरामद।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश में थाना कोतवाली व विशेष टीम ने कार्यवाही कर शहर के सिद्धबाबा मंदिर में हुई दान पेटी की चोरी के मामले को 24 घण्टे के भीतर सुलझाते हुए मंदिर के पुजारी सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दान पेटी व नगदी रकम को बरामद करने में सफ़लता प्राप्त की है।उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी विकास श्रीवास्तव पिता स्व. मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 रेल्वे कॉलोनी मनेन्द्रगढ़ ने थाना में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनेन्द्रगढ़ स्थित सिद्धबाबा मंदिर के पुजारी श्रीकान्त ने उसे बताया कि अनिल बाबा जो की मंदिर में ही पुजारी है,दिनांक 23.04.2024 के करीब 11.00 बजे रात खाना खाकर घर से वापस मंदिर आया तो देखा की दान पेटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/2024 धारा 457, 380 भा.द.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मनी मोहल्ले का रहने वाला मो. समीम रात में सिद्धबाबा मंदिर की ओर घूम रहा था, इस सूचना से पुलिस अधीक्षक एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह, को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ ए.टोप्पो के मार्गदर्शन में मुखबिर सक्रिय किये गये मुखबिर के बताये अनुसार थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा संदेही /आरोपी मो. समीम खान उर्फ समी को घेराबंदी कर पकड़ा गया,पूछताछ करने पर उसके द्वारा सिद्ध बाबा मंदिर के बाबा अनिल कुमार के साथ चोरी करना बताये जाने पर तत्काल टीम द्वारा अनिल कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी मो. समीम खान के कब्जे से 4189/- रूपये बरामद किया गया एवं अनिल कुमार उर्फ अमरनाथ बाबा के कब्जे से 3000/- रूपये, एक दान पेटी बरामद किया गया।

आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी, सउनि मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक इस्तयाक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, राकेश तिवारी, प्रदीप लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।