अख्तर मेमन ने मुड़ागांव की पंचायत की जांच के लिए मैनपुर सीईओ को दिया आवेदन*

*अख्तर मेमन ने मुड़ागांव की पंचायत की जांच के लिए मैनपुर सीईओ को दिया आवेदन*

*संवाददाता- यामिनी चन्द्राकर*

छुरा:-मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मुंडा गांव की भ्रष्टाचार की जांच हेतु अख्तर मेमन अमलीपदर निवासी में मैनपुर जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरसिंह ध्रुव को मुंडा गांव पंचायत के 1 दिसंबर 2019 के 31 दिसंबर 2020 तक के मुंडागांव पंचायत के समस्त कार्यों की बारीकी से जांच वह निष्पक्ष जांच हेतु मैनपुर जनपद सीईओ को आवेदन दिया।
आपको बताते चलें कि अख्तर मेमन को बीते दिनों मुड़ागांव पंचायत के ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि मुंडा गांव पंचायत के सरपंच व सचिव ने बिना कार्य किए हैं 14 वित्त के राशि का आहरण कर बंदरबांट किया है और उन ग्रामीणों की शिकायत के बाद अख्तर मेमन ने आज दिनांक 12-04-2021 दिन सोमवार को जनपद कार्यालय मैनपुर पहुचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुड़ागांव पंचायत की जांच का आवेदन सोपते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी से निवेदन किया कि इस पंचायत की निष्पक्ष रुप से जांच हो और जांच में दोषी पाए जाने पर उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। गौरतलब बात है कि सरकार द्वारा ग्राम के विकास के लिए हर साल भारीभरकम राशि दी जाती है लेकिन पंचायत के जिम्मेदार लोगों द्वारा शासन द्वारा दिये गए विकास की राशि को कागजो में फर्जी कार्य दिखाकर खुद के विकास करने से नही चूकते।