बिना नंबर प्लेट की स्कूटी में कर रहा था गांजा की तस्करी।
सुरेन्द्र मिनोचा
चिरमिरी/एमसीबी :- जिले की पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की अवैध रूप से तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 k g गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जप्त कर लिया है।विदित हो कि पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में संचालित नशे के कारोबार,कारोबारियों एवं अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर अवैध कार्यो पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान थाना चिरमिरी क्षेत्रांर्गत मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गेल्हापानी का संतोष पटेल उर्फ मुनवा बैकुण्ठपुर की ओर से लक्ष्मण झरिया जंगल मेन रोड होते हुये अपनी स्कूटी में गांजा लेकर गेल्हापानी आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी चिरमिरी द्वारा पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया गया, कुछ देर में एक व्यक्ति स्कूटी में आते दिखा, जिसे रोककर उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संतोष पटेल उर्फ मुनवा पिता स्व. बंधन पटेल जाति कुर्मी उम्र 44 वर्ष निवासी गेल्हापानी घोड़ा दफाई गेल्हापानी चिरमिरी का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से 03 पैकेट प्रत्येक पैकेट 01-01 किलो का कुल 03 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 30000 रुपये तथाघटना में प्रयुक्त टीव्हीएस ज्यूपिटर स्कूटी बिना नम्बर कीमत 70000 रुपये कुल कीमत 1,00,000/- (एक लाख रुपये) को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत पाये जाने से आरोपी को दिनांक 23.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित कौशिक थाना प्रभारी चिरमिरी, सहायक उप निरीक्षक शेष नारायण सिंह, प्र. आर. संजय पाण्डेय, विश्वनाथ सिंह, सुरेश गौड़, आरक्षक अम्बुज सिंह, अमित गुप्ता,शाहिद व अमित की सराहनीय भूमिका रही। निरीक्षक अमित कौशिक थाना प्रभारी चिरमिरी ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार व कारोबारियों पर सतत् निगाह रखा जाकर उनके विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
