स्वीप के तहत साप्ताहिक बाजार में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

उत्तर बस्तर कांकेर :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी  सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस कांकेर के साप्ताहिक बाजार में डाइट के छात्र-छात्राओं के द्वारा नोडल  गिरीश गौतम के नेतृत्व में ‘जागरूक रहेगा कांकेर-मतदान करेगा कांकेर’ के नारे के साथ मतदाताओं को शत-प्रतिशत वोट करने का आग्रह किया गया। इसके बाद बाजार स्थल में ही कांकेर तहसीलदार  सुरेश रॉय द्वारा अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।