सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- भारतीय जनता पार्टी जिला- मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी की सहमति से मण्डल मनेन्द्रगढ़ के प्रभारी संजय सिंह की अनुशंसा पर आशीष सिंह अधिवक्ता को भाजपा मण्डल मनेन्द्रगढ़ का “मण्डल संयोजक” नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभावशील होगी। उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।


